आनंदपुरी| जिला ग्रामदान संस्थान बांसवाड़ा की बैठक गुरुवार को बावड़ी ग्राम में जिलाध्यक्ष रंगलाल पटेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें नव निर्वाचित ग्रामदानी अध्यक्षों का संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। साथ ही ग्रामदान बोर्ड जयपुर की ओर से नियुक्त क्षेत्रीय कार्यकर्ता धनपाल पारगी को अनुभवहीन व भ्रष्टाचार से लिप्त होने का आरोप लगाते हुए सभी अध्यक्षों ने उसे हटाने का निर्णय लेते हुए ग्रामदान बोर्ड जयपुर को पत्र भेजा। इस दौरान सुंदाव गांव में संस्थान के भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार से 25 लाख रुपए स्वीकृत कराने का निर्णय लिया। इस दौरान सचिव हिम्मतलाल गरासिया, अध्यक्ष सरदारसिंह, शंकरलाल, बापूलाल, विष्णु मौजूद रहे।