बांसवाड़ा| मामा बालेश्वर दयाल सामाजिक अधिकार कार्यकर्ता सम्मेलन 30 मई को शहर के कुशलबाग मैदान में होगा। गुरुवार को सामरिया समेत आसपास के गांवों में संपर्क करने गए जनता दल यू के प्रदेश प्रधान महासचिव श्याम वर्मा, प्रदेश महासचिव बालूसिंह रावत समेत कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान आदिवासी क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों को आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जदयू शराबबंदी के पक्ष में है। कार्यक्रम में रणवीरसिंह रावणा राजपूत प्रदेश अध्यक्ष युवा जदयू, नानूजी प्रदेश संगठन मंत्री ब्लॉक अध्यक्ष रंगजी, शाहिद मंसूरी आदि उपस्थित थे। जदयू नेताओं ने शहीद स्मारक मानगढ़ धाम में गुरु गोविंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।