बांसवाड़ा- डूंगरपुर को छोड़कर अन्य 30 जिलों में ‘मिशन इन्द्रधनुष’ 23 से
बांसवाड़ा- डूंगरपुर को छोड़कर अन्य 30 जिलों में ‘मिशन इन्द्रधनुष’ 23 से
जयपुर | प्रदेश के 30 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं प्रतापगढ़ को छोड़कर) के 599 गांवों में ‘ग्राम स्वराज अभियान’ के तहत 23 अप्रैल से मिशन इंद्रधनुष अभियान चलेगा। जिसके तहत टीकाकरण से छूट रहे वंचित जन्म से 2 साल तक की उम्र के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को लगाए जाएंगे। दूसरा चरण 21 व 22 मई एवं तीसरा चरण 19 एवं 20 जून को आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) वीनू गुप्ता ने बताया कि इसके लिए सीएमएचओ, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारियों को चयनित गांवों में 2 साल तक की उम्र के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का हैड काउंट सर्वे का सत्यापन, टीकाकरण सत्र के लिए उपयुक्त स्थल का चयन के निर्देश दिए है। गुप्ता ने कहा कि अभियान के दौरान एक भी बच्चा एवं गर्भवती महिला नहीं छूटना चाहिए।