- Hindi News
- National
- टैक्स भरने के बाद भी उलझ गया व्यापारियों का इनपुट, मामले अटके, आज से सुनवाई
टैक्स भरने के बाद भी उलझ गया व्यापारियों का इनपुट, मामले अटके, आज से सुनवाई
बांसवाड़ा। जीएसटी के तहत पंजीकृत कारोबारियों के माल की खरीद फरोख्त के दौरान टैक्स चुकाने के बाद भी कई व्यापारियों को इनपुट नहीं मिल रहा है। इसके पीछे वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारी एडजस्टमेंट नहीं होने पाने के हालात को जिम्मेदार बता रहे हैं। दूसरी ओर, ऐसे सैकड़ों मामलों में दोबारा टैक्स नहीं भरना पड़े, इस आशंका से परेशान होकर कारोबारी विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
दरअसल यह समस्या आईटीसी मिसमेच होने से आई है। अब इस उलझन से लगातार बढ़ती शिकायतों पर अब विभाग ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर ऐसे जायज मामलों की डिमांड खत्म करने का निर्णय किया है। अब सोमवार से 31 मई तक विभागीय दफ्तर में विशेष अभियान चलाकर आईटीसी मिसमेच के प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इससे कारोबारियों की समस्या का निराकरण हो जाएगा।