पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिरासत से भागे शराब तस्कर को 54 दिन बाद पकड़ा

हिरासत से भागे शराब तस्कर को 54 दिन बाद पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। आबकारी विभाग की हिरासत से भागा शराब तस्करी का आरोपी मनोज उर्फ महेश कलाल 54 दिन बाद गिरफ्त में आ गया। आबकारी टीम ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि महेश के आबकारी की हिरासत से भागने पर विभाग जिम्मेदार प्रहाराधिकारी से लेकर कांस्टेबल के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।

इसकी जांच आबकारी अधिकारी (डीईओ) को सौंपी गई है। डीईओ हरफुल चंदोलिया ने बताया कि 16 फरवरी को छींच गांव में दबिश दी थी। जहां किराणा दुकान की आड़ में शराब का भंडार करने और बेचने पर महेश कलाल को गिरफ्तार किया था। लेकिन आबकारी थाने से वह चकमा देकर भाग गया था। इस मामले में विभाग पर सवाल भी उठे थे।

खबरें और भी हैं...