धरना लगातार 153 वें रविवार को जारी रहा
बांसवाड़ा|आदिवासियों को आरक्षण के मामले में मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए शिड्यूल एरिया संघर्ष समिति और राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद की ओर से कलेक्ट्रेट पर दिए जाने वाला धरना 153 वें रविवार को भी जारी रहा। इस अवसर पर डॉ. के के पारगी,वालाराम पटेल,गुलाब भगोरा, चेतन पारगी,भरता, जीवनलाल, अनिल, मुकेश मौजूद रहे।