किसानों को नई तकनीक से खेती करने की दी नसीहत
सागवाड़िया के सम्मेलन में किसान को कटहल के पौधे बांटते राज्यमंत्री रावत।
भास्कर संवाददाता| नवागांव
सागवाडिय़ा पंचायत में रविवार को किसान सम्मेलन हुआ। संकल्प चिंतन वाड़ी बगीचा किसान नाम से हुए इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने किसानों को नई तकनीक अपनाकर खेती करने और आर्थिक स्थिति सुधारने की नसीहत दी। बैठक में प्रधान दूधालाल मईडा तीनों मंडलों में ग्रामीण मंडल बांसवाड़ा के मंडल अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार अांबापुरा मंडल अध्यक्ष कालूराम मईडा, छोटी सरवन मंडल के अध्यक्ष नारायण लाल मईडा, सागवाडिय़ा सरपंच ललिता डामोर, पाडीकला सरपंच नागेंद्र डिंडोर, सत्यनारायण मीणा, देवीसिंह, रतनलाल रावत सहित सभी कार्यकर्ता, सरपंच, उपसरपंच, व ग्रामीण उपस्थित रहे।