पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोरक्षा के संरक्षण का लिया संकल्प

गोरक्षा के संरक्षण का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की मंदारेश्वर गोशाला में गोरक्षा के लिए किए गए हवन की पूर्णाहुति और श्रीनाथ आश्रम में हवन में आहुतियां देते गोसंत रघुवीरदास महाराज।

भास्कर संवाददाता|बांसवाड़ा

मंदारेश्वर स्थित जिला गौ शाला में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गौ सेवा विभाग की ओर से धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इसमें गौ रक्षा, संरक्षण, संवर्द्धन के लिए श्री सुरभ्यै नम:मंत्र के जपानुष्ठान की पूर्णाहुति की गई। इस अवसर पर सभी ने पूर्णाहुति के अवसर पर गौ जन राष्ट्र जगत हिताय च संकल्पम करिष्यामि का संकल्प लिया। हनुमान जयंती से प्रारंभ हुए मंत्र जपानुष्ठान के आयाेजन में प्रांत गौ सेवा प्रमुख भुवन पंड्या के आचार्यत्व में गौ माता पूजन के आयोजन हुए। इस अवसर पर रामस्नेही संप्रदाय के निवर्तमान पीठाधीश्वर रामकिशोर महाराज ने श्रीफल का होम किया। इस अवसर पर संत रामप्रकाश महाराज, संत उदयराम महाराज, सीटीओ वेद प्रकाश मित्तल, राजन कोठारी, गायत्री पंड्या, अनुराग जैन, मांगीलाल तेली, सूरजमल भावसार, निशा, यशवंत पंड्या, प्रकाश भावसार, यशवंत भावसार ने भाग लिया।

श्रीनाथ आश्रम मोहन कॉलोनी में सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के अवसर पर रविवार को विशेष रूप से हवन किया गया। पंडित राकेश जोशी ने बताया कि रविवार को सूर्य मंत्र,गायत्री मंत्र,सूर्य सूक्त, सूर्य सहस्त्रनामावली का जाप कर श्रीफल होम किया गया। इस अवसर पर गौसेवक संत रघुवीरदास महाराज, श्रीनाथ आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष नगेंद्र दोसी, समाज सेवी निमेष मेहता, आचार्य हर्षवर्द्धन व्यास, पं.राकेश जोशी,जनक जोशी, शरद व्यास, भगवतीशंकर जोशी, हरीश गृहस्थी, राजेंद्र द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य पं. हिंद किशोर जोशी, विनोद जोशी, ईश्वरदास वैष्णव, अमित जोशी मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान जगदीश वैष्ण्व, अनिल मेनारिया, प्रसन्न जोशी रहे। उल्लेखनीय है कि सूर्य का मेष राशि में भ्रमण 15 मई तक रहेगा।

तलवाड़ा : गोवर्धन गोशाला में श्री सुरेभ्यो नम: मंत्र जाप की पूर्णाहुति

तलवाड़ा| आरएसएस के गोसेवा विभाग की ओर से गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए हनुमान जयंती से शुरू श्री सुरेभ्यो नम: मंत्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति रविवार को हुई। पं. ब्रजभूषण शुक्ला के आचार्यत्व में गोमाता का पूजन और हवन किया गया। इस दौरान गोशाला मंत्री कांतिलाल व्यास, कमल शुक्ला, हरीश भाई साहब, वीरेंद्र टेलर, राकेश जैन, जयंतीलाल, कृष्णकांत जोशी, नरेश दवे ने हवन में आहुतियां दी। प्रवक्ता जगदीश पी व्यास ने बताया कि गोमाता के गोबर से बनी हनुमानजी की मूर्ति की पूजा करने के बाद गोशाला में मंत्र के संकल्प की पूर्णाहुति की।

खबरें और भी हैं...