पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहस्त्र औदिच्य समाज ने की नि:शुल्क कोचिंग की पहल

सहस्त्र औदिच्य समाज ने की नि:शुल्क कोचिंग की पहल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। सहस्र औदिच्य ब्राह्मण समाज की ओर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रविवार से निःशुल्क कोचिंग की पहल की गई।

रातीतलाई कालेज रोड स्थित समाज छात्रावास परिसर में आयोजित निःशुल्क कोचिंग में पहले दिन उदयपुर से आए कला व संस्कृति के विषय विशेषज्ञ तरुण कोठारी ने राजस्थान की कला संस्कृति के बारे मे बताया। समाज के अध्यक्ष रमेश पण्ड्या ने बताया कि बताय कि इस अवसर पर शिक्षा प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष जमनालाल भट्ट, भगवती शंकर द्विवेदी, जयप्रकाश पण्ड्या, बालकृष्ण त्रिवेदी, दिनेश भट्ट, मनोहर जोशी सहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मनीष जोशी ने बताया कि नि:शुल्क कोचिंग के विषय विशेषज्ञ बाहर से बुलाए जाएंगे, जिनसे हर रविवार को सुबह 11 से 4 बजे अध्यापन करवाया जाएगा। विषय विशेषज्ञ को शुल्क समाज के भामाशाहों द्वारा दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...