टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25
अंजुमन रजा ए मुस्तफा तंजीम की ओर से मुस्लिम समाज की टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल कर दी गई है। प्रतियोगिता के संयोजक अब्दुल अजीम शेख ने बताया कि 6 मई से 13 मई 2018 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रतियोगिता को पांच भागाें में बांटा गया है। जिसमें ग्रुप ए में प्राइमरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चे, ग्रुप बी में कक्षा तीसरी से छठी तक के बच्चे, ग्रुप सी में कक्षा सातवीं से नौवीं तक, ग्रुप डी में कक्षा दसवीं से बारहवीं तक, ग्रुप ई में कॉलेज स्तर के छात्र -छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के तहत तिलावते कुरआन, मेहंदी, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, भाषण, कविता, गजल, निबंध लेखन, वाद विवाद, आशुभाषण, समूह चर्चा आदि स्पर्द्धाएं आयोजित की जाएंगी।