पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेशनल हाईवे पर उग्र विरोध प्रदर्शन का निर्णय स्थगित

नेशनल हाईवे पर उग्र विरोध प्रदर्शन का निर्णय स्थगित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। आदिवासी किसान संघर्ष समिति छाेटी सरवन की ओर से जिले में सड़कों की दुर्दशा के विरोध में 16 अप्रैल को पूर्व निर्धारित उग्र विरोध प्रदर्शन का निर्णय प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया है। समिति के अध्यक्ष और पूर्व राज्यमंत्री दलीचंद मईड़ा ने बताया कि जिले में सड़कों की हालत काफी बदतर है और लोगों का वाहनों से अावागमन पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है। जनहित के मुद्दे को लेकर 16 अप्रैल को बांसवाड़ा-दानपुर-रतलाम नेशनल हाईवे 927 ए पर उग्र विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया, लेकिन नायब तहसीलदार के माध्यम से सड़कों की हालत में सुधार की जानकारी देने के बाद विरोध प्रदर्शन का निर्णय स्थगित रखा गया है।

खबरें और भी हैं...