पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिकित्सा शिविर में 126 जनों को लाभ मिला

चिकित्सा शिविर में 126 जनों को लाभ मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| लाॅयंस क्लब और रोटरी क्लब की ओर से रविवार को निशुल्क चिकित्स शिविर लगाया गया। लाॅयंस क्लब और संजीवनी सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल अहमदाबाद की ओर से जीकेबी गुजराती मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में 175 रोगियों का पंजीयन किया गया।

जिन्हें ह्यदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय भोमिया, डॉ. सी पी गर्ग, डॉ. शुरका नजमी, डॉ. शिरीष रावल ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। लाॅयंस क्लब के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव राजेंद्र कोठारी ने बताया कि शिविर में कुछ रोगियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी जांचें फ्री में की गईं। शिविर संयोजक मनोज माथुर ने बताया कि इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी धरणीधर पंड्या, कांतिलाल पटेल, रोशन शाह, दीनदयाल शर्मा,आर के अय्यर मौजूद रहे। वहीं, रोटरी क्लब की ओर से पृथ्वी क्लब हॉल में आयोजित चिकित्सा परामर्श शिविर में 126 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनुज सराफ और सचिव राहुल सराफ ने बताया कि शिविर में पथरी, कीडनी संंबंधी रोगों का उपचार डाॅ. शैलेष ए शाह ने किया। उन्होंने इस दौरान 55 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही डॉ. मधु एस शाह ने चर्म रोग से पीड़ित 71 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श दिया।

बांसवाड़ा. चिकित्सा शिविर में रविवार को रोगियों की जांच करते हुए।

खबरें और भी हैं...