पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए महिलाएं सहयोग दें

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए महिलाएं सहयोग दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| राष्ट्र सेविका समिति की गोष्ठी माही कॉलोनी स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित की गई,जिसमें आखातीज के अवसर पर खास तौर से बाल विवाह रोकने में सहयोग देने का आह्वान किया गया।

गोष्ठी में डॉ. आशा मेहता ने कहा कि बालक के विकास में माता की भूमिका इसलिए सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण होती है क्योंकि माती ही बालक की प्रथम गुरु होती है। मां और परिवारजनाें की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह है कि बालक के जन्म के बाद उसके सामने अपने अच्छे व्यवहार द्वारा अच्छे संस्कार प्रदान करें क्योंकि बालक अनुकरण से ही सीखता है। उक्त विचार मुख्य वक्ता डॉ. आशा मेहता ने राष्ट्र सेविका समिति द्वारा माही कॉलोनी स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित बालक के सर्वांगीण विकास में मां की भूमिका विषयक गोष्ठी में व्यक्त किए।

अक्षय तृतीय पर होने वाले बाल विवाह विषय पर बोलते हुए डॉ. दीपिका राव ने कहा कि बाल विवाह के अनेक दुष्परिणाम हैं। जिला कार्यवाहिका निशा जोशी ने आगामी माह में होने वाले शिविर की जानकारी दी तथा सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविर को सफल बनाएं। गोष्ठी में शीतल भंडारी, दुर्गा शर्मा, मंजू औली, जया, अनुसूया त्यागी, चन्द्रप्रभा, चन्दनबाला, इन्दुबाला, मुकुलेश ने विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...