पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने पर मंत्री रावत बोले वागड़ के लाेगों के अच्छे दिन आए

पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने पर मंत्री रावत बोले- वागड़ के लाेगों के अच्छे दिन आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधान डाकघर में सोमवार से पासपोर्ट वेरीफिकेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी। यहां डाकघर भवन के ऊपरी तल पर रविवार को राज्यमंत्री धनसिंह और सांसद मानशंकर निनामा ने आमजन के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत की। मंत्री रावत ने इसे वागड़ वासियों के लिए अच्छे दिन बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों की दौड़भाग तो कम होगी ही, एजेंटों के पास भी भटकना नहीं पड़ेगा।

सांसद निनामा ने इसे सरकार की ओर से वागड़ के लिए बड़ा तोहफा बताया। इस दौरान सुकन्या समृद्धि योजना में सबसे ज्यादा खाते खुलवाने पर पोस्टमैन अशोक कुमार पंड्या को मंत्री रावत ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभापति मंजूबाला पुरोहित, उपसभापति महावीर बोहरा, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष योगेश जोशी, महामंत्री हकरू मईड़ा, डाकअधीक्षक एसएम खान, वरिष्ठ अधीक्षक राजेंद्र निमीवाल, पोस्टमास्टर जनरल अजमेर, रामभरोसा गुप्ता के अलावा समाजसेवी कैलाश मोहन मेदावत, मुजफ्फर अली और पार्षद मौजूद रहे। इससे पहले अल ताहेराबाद एसोसिएशन, बांसवाड़ा के अध्यक्ष हुसैनी भाई मेरजी ने 17 वर्षों से भी ज्यादा समय तक पासपोर्ट केंद्र खोलने के लिए संघर्ष किया। बुजुर्ग मेरजी भाई ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर राज्य और केंद्रीय मंत्रियों से लगातार पत्र व्यवहार किया।

शहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्‌घाटन समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधि।

शहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्‌घाटन पर मौजूद गणमान्य शहरवासी।

खबरें और भी हैं...