बांसवाड़ा| महात्मा गांधी अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज और उनके परिजनों का आनाजाना लगा रहता है। इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए कई असामाजिक तत्व परिसर में प्रवेश कर चोरी और अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार को भी परिसर में बनाई गई धर्मशाला से महंगे दामों के नल चोरी हो गए। इस चोरी में लापरवाही अस्पताल के कर्मचारियों की ही सामने आ रही है। जो उसी धर्मशाला में निवास कर रहे हैं।