बांसवाड़ा. जिले से उत्तराखंड तीर्थयात्रा के लिए गए यात्रियों को ठीकरिया के कालिका माता मंदिर से विदाई दी। यात्रा पर जाने से पहले सभी यात्रियों ने माताजी की पूजा अर्चना कर दर्शन किए। उत्तराखंड यात्रा पर बांसवाड़ा, बागीदौरा, बड़ोदिया, नवागांव और ठीकरिया के विनोद त्रिवेदी, महेंद्र व्यास, गणेश त्रिवेदी, हेमलता त्रिवेदी, चंद्रकांता त्रिवेदी समेत कई यात्री शामिल हैं।