बांसवाड़ा| रक्तदान शिविर में जरूरतमंदों की सेवा के लिए रक्तदान करने वाले मेवाड़ा कलाल समाज के युवाओं और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को वाटर पार्क का भ्रमण कराने के लिए ले गए। समाज के जिलाध्यक्ष हरीश कलाल और उपाध्यक्ष राजेश कलाल अासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के प्रभारी चुन्नीलाल ने बताया कि पूरे जिले से 65 लोग सहभागी रहे। भ्रमण के बाद बैठक हुई, इसमें श्रावण मास में संभाग स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन और भागवत कथा कराने का निर्णय लिया।