बांसवाड़ा। 2780 क्विंटल के हिसाब से थोक व्यापारी द्वारा रिटेलर व्यापारी बेची जाने वाली शक्कर को रिटेलर द्वारा ऊंचे दाम पर बेच कर अधिक मुनाफा कमाने की खबर प्रकाशित होने का असर रविवार को नजर आया। ये असर उस रूप में नजर आया जब कि अब तक 38 से 40 रुपए प्रति किलो के हिसाब से शक्कर बेचने वाले व्यापारियों ने अपनी दुकान पर पात्र में बेचने के लिए रखी शक्कर में 30 रुपए प्रति किलो एक कार्ड पर लिखकर शक्कर बेचने का मूल्य प्रदर्शित किया गया। उल्लेखनीय है कि शक्कर को ऊंचे दामों पर बेचने का खेल पिछले कुछ माह से चला आ रहा है और शक्कर के भाव कम होने के बावजूद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई व्यापारी मनमर्जी से अपने द्वारा तय की गई दर पर लोगों को शक्कर बेचकर उनसे बड़े पैमाने पर मुनाफा कमा रहे थे।