ग्रामीणों ने भी दिया अल्टीमेटम
गनोड़ा के नए बस स्टैंड पर कल सुबह हुई इस कार्रवाई से थोड़े संतुष्ट दिखे मगर साथ ही सरपंच को यह आगाह भी किया कि अगर गंदगी और अतिक्रमण वापस हुआ तो मुद्दे को लेकर सभी ग्रामीण विरोध करने को मजबूर हो जाएंगे और समस्या की शिकायत कलेक्टर से करेंगे। इस दौरान सरपंच के साथ विक्रम सिंह, लीलाराम व्यास, राजेश दोसी, दुर्गाशंकर व्यास, राजेंद्र जोशी, अनिल व्यास, नरेंद्र सिंह, भरत राजेंद्र सोलंकी मौजूद थे।