पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोले सड़क छोड़कर अपनी लारियां खड़ी करो नहीं तो यहां से हटाते देर नहीं लगेगी

बोले- सड़क छोड़कर अपनी लारियां खड़ी करो नहीं तो यहां से हटाते देर नहीं लगेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोले- सड़क छोड़कर अपनी लारियां खड़ी करो नहीं तो यहां से हटाते देर नहीं लगेगी

भास्कर संवाददाता| गनोड़ा

सुधर जाओ वरना हमें सुधारना आता है। यह वाक्य गनोड़ा सरपंच चिमनलाल राणा ने पंचायत के मंदिर जाने वाले रास्ते पर सब्जी के ठेले वालों, व्यापारियों एवं होटल संचालकों द्वारा आए दिन रास्ते में गंदगी और कचरा फेंकने की परंपरा पर नाराजगी जताते हुए आड़े हाथों लिया और कहा कि आगे से इस रास्ते पर गंदगी डालते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने भगवान के घर जाने वाले रास्तों पर भी इस प्रकार की गंदगी देख आक्रोश जताया। गनोड़ा के नए बस स्टैंड के पास हनुमानजी, महादेव एवं बाबा रामदेव जी के मन्दिर जाने वाले रास्ते पर गंदगी का अंबार लगा पड़ा है। इस गंदगी के कारण यहां हमेशा बदबू आती रहती है। लोगों का इस रास्ते से गुजरना दूभर हो गया था। पंचायत ने कई बार जेसीबी मशीन से गंदगी साफ करवाई थी लेकिन दुकानदारों एवं ठेले वालों ने मनमानी कर वापस कूड़ा करकट और पॉलीथिन फेंक कर रास्ते को गंदा कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर सरपंच ने इन ठेले वालों को अतिक्रमण ना करने की हिदायत भी दी और कहा कि सड़क छोड़कर अपनी लोरियां खड़ी करो नहीं तो यहां से हटाते देर नहीं लगेगी।

खबरें और भी हैं...