पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई, अगरबत्ती बनाना सिखा रहे

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई, अगरबत्ती बनाना सिखा रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई, अगरबत्ती बनाना सिखा रहे

बांसवाड़ा| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 10 दिवसीय शिविर के तहत महिला बंदियों और उनके बच्चों के उत्थान के काम किया।स्पर्श सेवा संस्था के सदस्यों ने महिला बंदियों से मुलाकात की। इस दौरान महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म दिखाई। साथ ही कौशल विकास कार्यक्रमों जैसे सिलाई, बैग बनाना, अगरबत्ती व पापड़ बनाना सिखाने पर चर्चा की। महिलाओं को तनाव व अवसाद से मुक्त होने के लिए रोज योगाभ्यास की जानकारी दी। संस्थान ने महिलाओं को उनके जरूरत का सामान और बच्चों को खिलौने भेंट किए। कार्यक्रम में जेलर बद्रीलाल मीणा, चिकित्सक परामर्शकर्ता डॉ रागिनी शाह, अज़ीज़ खान, अजितसिंह चौहान, कृष्णा राठौर, ऋतुराज राठी, वसीम खान, रमेश शर्मा, स्वाति जैन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...