पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवा लाख की आबादी, 252 लोग ही स्वच्छता एप पर सक्रिय

सवा लाख की आबादी, 252 लोग ही स्वच्छता एप पर सक्रिय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण की पहली सूची में बांसवाड़ा शामिल नहीं हो पाया है। थोड़े ही दिनों में टॉप 10 की पालिकाओं की सूची भी जारी होने वाली है।

पड़ोसी डूंगरपुर नगर परिषद 10 में शामिल होना का दावा जता रह है जबकि बांसवाड़ा परिषद महज अच्छी रैंकिंग मिलने की उम्मीद रखे हुए है। लेकिन, स्वच्छता एप पर गुरुवार की ताजा स्थिति देख बांसवाड़ा परिषद का टॉप 100 शहरों में शामिल होना भी फिलहाल दूर की कोड़ी प्रतीत हो रहा है। स्वच्छता एप पर गुरुवार की ताजा स्थिति को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। इसके पीछे परिषद के साथ ही शहरवासी भी जिम्मेदार है। सवा लाख की आबादी वाले शहर में स्वच्छता एप यूजर की तादाद एक हजार से भी कम है। गुरुवार को स्वच्छता एप पर कुल रजिस्ट्रेशन संख्या 725 थी। जिनमें से 252 लोग ही इस एप एक्टिव है। इसके अलावा अपने गली-मोहल्लों में गंदगी पर शिकायत करने वालों की तादाद महज 351 है। वहीं एप पर शिकायत पर परिषद की ओर से 40 प्रतिशत शिकायतों को समय पर निस्तारित किया जा रहा है। इसका पता इसी से चलता है कि एप यूजर से संतुष्ट महज 30 फीसदी है। स्वच्छता एप पर गुरुवार को बांसवाड़ा की करंट पॉजिशन 952 थी और बेस्ट पॉजिशन 946 दर्शाई गई है।

शहर में स्वच्छता एप के यूजर बेहद कम, इसके बिना रैंकिंग सुधरना मुश्किल, टॉप 10 की सूची भी जारी होने वाली है

नूतन स्कूल के पास पड़ी गंदगी।

इसलिए जरूरी है ज्यादा एप यूजर

शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण सूची में टॉप 4 निकायों के चयन में जो मापदंड तय किए गए थे उनमें से एक सिटीजन फीडबैक भी है। 1400 अंक कचरा संग्रहण, परिवहन और सफल डिस्पोजल के, 1200 अंक स्वच्छता को लेकर शहर में किए गए कार्यों पर और 1400 अंक सिटीजन फीड बैक को लेकर तय किए गए थे। ऐसे में सिटीजन फीडबैक अच्छा होने पर शहर की रेंकिंग बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही फीडबैक से सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। जिससे भी अंक बढ़ेंगे। इसके लिए जरुरी है कि परिषद को स्वच्छता एप को लेकर ज्यादा प्रचार-प्रसार करे। वहीं शहरवासी भी स्वच्छता एप को डाउनलोड कर इसका इस्तेमाल करे, ताकि रेंकिंग और सफाई व्यवस्था में सुधार हो।

खबरें और भी हैं...