पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांसवाड़ा. जिले के प्रत्येक उपखंड के लिए कृषि समृद्ध रथ

बांसवाड़ा. जिले के प्रत्येक उपखंड के लिए कृषि समृद्ध रथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. जिले के प्रत्येक उपखंड के लिए कृषि समृद्ध रथ का शुभारंभ गुरुवार को राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने किया। रावत ने जिले के सभी 8 उपखंड के लिए कृषि समृद्ध रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन रथों के माध्यम से किसानों को आने वाले खरीफ सीजन के लिए मांग अनुसार प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही किसानों को समय पर मांग अनुसार प्रमाणित बीज अपनी ग्राम पंचायत पर न्याय आपके द्वार शिविर में ही अनुदानित दर से मिलेगा। इस दौरान कृषि उपनिदेशक भूरालाल पाटीदार, प्रगतिशील किसान खेमराज गरासिया, दलसिंह कटारा, रणछोड़ पाटीदार, मोगजी पाटीदार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...