बांसवाड़ा| असम के मूल निवासी और बर्डवाचर पीपी शर्मा पिछले दो दिनों से जिले के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने बांसवाड़ा के कई बर्डवॉचर्स से मुलाकात की और जिले में बर्डवॉचिंग और पक्षीसंरक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बर्डवॉचिंग की दृष्टि से बांसवाड़ा बेस्ट डेस्टिनेशन है। यह स्थान भरतपुर के पक्षी अभयारण्य से कहीं कमतर नहीं है, ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि बर्डवॉचिंग के लिए भरतपुर आने वाले बर्डवॉचर्स को बांसवाड़ा की ओर आकर्षित करने के प्रयास करे। सूचना केन्द्र में सहायक निदेशक कमलेश शर्मा ने उनको जिले में आने वाले पक्षियों के बारे में बताया। साथ ही बर्डफेस्टिवल, वाटरबर्ड सेंसस के साथ वागड़ नेचर क्लब द्वारा जनजागरूकता के लिए आयोजित हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।