पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालोदा में तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप

पालोदा में तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालोदा के पास वालेश्वर एनिकट जहां से पानी की सप्लाई की जाती है।

भास्कर संवाददाता|पालोदा

कस्बे सहित लसाडा ग्राम पंचायत के ओड़ा, बस्सी चंदनसिंह, भीमगढ़ व ठीकरिया के ग्रामिणों को पेयजल आपूर्ति के लिए संचालित जल योजना के तहत लाखों रुपए व्यय करके वालेश्वर जल योजना द्वारा जल आपूर्ति कि जा रही है उक्त जल योजना के लिए पर्याप्त जल भंडार को ध्यान मे रखते हुए राज्य सरकार द्वारा माही व सोम नदी के समग स्थल व वालेश्वर धूणी के निचले भाग मे एनिकट का निर्माण करवाया गया। उक्त एनिकट के गेट बंद रहने के कारण अथाह जलराशि का भंडार बेणेश्वर तक भरा रहता जिससे वालेश्वर स्थित पेयजल योजना के कुएं मे पर्याप्त जल राशि उपलब्ध होती है जिससे विभाग को जल आपूर्ति करने मे कोई कठिनाई नहीं होती है लेकिन मंगलवार कि रात को शरारती तत्वों के द्वारा एनिकट के गेट खोल दिए जाने के कारण भराव क्षेत्र मे पानी का लेवल कम हो गया जिसके कारण पेयजल कुएं मे पानी कि मात्र न के बराबर रह गई व कस्बे सहित पुरे क्षेत्र मे जलापूर्ति पिछले तीन दिनो से ठप हो गई ।

प्रतिदिन वितरण होता है 4 लाख लीटर जल - कस्बे मे निर्मित 2 टंकियों जिनकी भराव क्षमता क्रमश 1.50 व 2.50 लाख लीटर (कुल 4 लाख लीटर ) कस्बे कि तकरीबन 10 हजार जनसंख्या को एकांतर जल आपूर्ति के द्वारा जल वितरण किया जाता है , लेकिन तीन दिनो से जल वितरण व्यवस्था ठप होने के कारण से भीषण गर्मी मे जल संकट का सामना करना पड़ रहा है

हैंडपंप के सहारे चल रही गृहस्थी - कस्बे में जल सकट होने के कारण महिलाओं को दैनिक कार्यों को संपादित करने व पशुओं के पेयजल हेतु चिलचिलाती धूप मे हैंडपंपो से पानी लाकर अपना काम चलाना पड़ रहा है जहां हैंडपंप एकमात्र पेयजल प्राप्त करने का स्त्रोत रहा है जिस कारण से आमजन को वह किसी देवदूत नजर आते है इस विकट

जलदाय विभाग पालोदा के कनिष्ठ अभियंता जगदीश पाटीदार ने बताया कि अवांछित तत्वों द्वारा खोले एनिकट के गेट को बंद करा दिया गया व कुएं कि मोटर को नदी के जल स्तर मे उतार दिया है व मोटर का कनेक्शन पाइपलाइन से जोडने का कार्य प्रारंभ कर दिया है जिससे शुक्रवार तक जल आपूर्ति सामान्य हो सकेगी।

कागदी पिकअप वियर के पाइप में लीकेज, व्यर्थ बह रहा है पानी

बांसवाड़ा| शहर के कागदी पिक अप वियर गार्डन में पानी की सप्लाई को लेकर जो पाइप लाइन बिछाई गई है, उसमें लम्बे अरसे से लीकेज है। इससे हजारों लीटर पानी अब तक व्यर्थ बह चुका है। यहां तक की इसकी जानकारी वहां कार्यरत कर्मचारियों को भी है, लेकिन किसी ने भी इसे सही करने की जहमत नहीं उठाई। उलटा बह रहे पानी के नीचे एक प्लास्टिक का डब्बा लगा दिया है। ताकि व्यर्थ बह रहा पानी उसमें एकत्रित हो जाए, लेकिन पानी उस डिब्बे से कई ज्यादा बहता है, वो डिब्बा तो मात्र पांच मिनट में ही भर जाता है। हालांकि उस डिब्बे में भरा पानी पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के काम जरूर आ रहा है।

इधर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नलों में पीला पानी आ रहा

हाउसिंग बोर्ड में आ रहा है पीला पानी शहर की हाउसिंग बोर्ड में अब लीकेज की समस्या से बड़ी समस्या पीला और बदबूदार पानी की हो गई है। क्षेत्र में कई दिनों से फिल्टर पेयजल के नाम पर गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। वहीं क्षेत्र की डिस्पेंसरी के पास के इलाके में पानी की सप्लाई भी सही नहीं है, इससे लोगों को हैंडपंप से पाना लाना पड़ रहा है। जलमित्र खुशलता भट्ट ने भास्कर को यह जानकारी अौर फोटो उपलब्ध कराया है।

खबरें और भी हैं...