पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में आज निकलेगी 10 हजार कलशों की शोभायात्रा दोपहर में हवन और भागवत

शहर में आज निकलेगी 10 हजार कलशों की शोभायात्रा दोपहर में हवन और भागवत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा

पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में शहर के कुशलगबाग मैदान में शुक्रवार से श्रीगणेश भागवत समिति के संयोजन में श्रीमारुति महायज्ञ और भागवत कथा महोत्सव शुरू होगा। इस भव्य आयोजन की शुरूआत शहर में 10 हजार कलशों की शोभायात्रा के साथ किया जाएगा।

संयोजक घनश्याम सेन ने बताया कि सुबह 8 बजे कलश यात्रा कुशलबाग से धनावाव पहुंचेगी। जहां से महिलाएं कलशों में गंगाजल भर यात्रा के रूप में कथास्थल पहुंचेंगी। इसके बाद हवन और पूजन पाठ के अनुष्ठान विप्रवरों द्वारा कराए जाएंगे। इसके बाद महाप्रसाद और दोपहर 1 बजे से राष्ट्रसंत तरुण मुरारी बापू के मुखारविंद से भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। 18 मई से 24 मई तक आयोजित इस उत्सव के दौरान विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिसमें एक्टिंग और संगीत सहित अन्य क्षेत्र की प्रसिद्ध हस्तियों के शामिल होने के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...