बागीदौरा. राष्ट्र सेविका समिति बांसवाड़ा के सान्निध्य में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन सेविकाओं ने कस्बे में पथ संचलन निकालकर अनुशासन की सीख दी। पथ संचलन में बेटियां आगे घोषवादन के साथ चल रही थी। महिलाओं और बहनों के पथ संचलन का ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। महिलाओं और युवतियों के इस पथ संचलन में देशभक्ति का जज्बा भी देखा गया। कार्यशाला की वर्गाधिकारी विमलेश ब्रजवासी रही। साथ ही पूनम सोलंकी, भावना पंड्या, मीना जोशी, निशा जोशी आदि ने सहयोग किया।