बांसवाड़ा| वेगड़ा कलाल समाज की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे पांचलवासा में होगी। जिला प्रवक्ता सोहनलाल पटेल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी की बैठक में सभी इकाइयों की अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में 27वें सामूहिक विवाह समारोह की आय व्यय का ब्योरा दिया जाएगा। साथ ही बकाया वसूली पर चर्चा की जाएगी।