चिड़ियावासा| गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गए किशोर के लिए वहीं पानी राहत की बजाय आफत बन गया। लोहारिया थाना क्षेत्र के गांव रोहिड़ा कस्बे का रहने वाला 16 साल का अजय पुत्र भूरा चरपोटा रविवार दोपहर 12 बजे गांव के पास से गुजर रही चाप नदी में नहाने के लिए गया था। इस दौरान कुछ अन्य लड़के भी नहा रहे थे। लेकिन अजय पानी की ज्यादा गहराई में चला गया। दूसरे बच्चे अजय को डूबता देख चिल्लाए। पास में कपड़े धो रही महिलाएं भी दौड़ीं लेकिन अजय अंदर कीचड़ में फंस चुका था। अजय के डूबने की सूचना पर परिजन और आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे। जहां लोगों ने आधे घंटे की लंबी मशक्कत के बाद अजय को बाहर निकाला। इस दौरान धड़कन चलने का अहसास हुआ तो तत्काल उसे सरेड़ी बड़ी सीएचसी ले गए, जहां से बांसवाड़ा के लिए रैफर कर दिया। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अजय घर में अकेला बेटा था वहीं उसकी बहन मनीषा 9 साल की है।
निगेटिव न्यूज
सिर्फ वे ही नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी है।