पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भंडारिया हनुमान मंदिर में घुसा पैंथर पुजारी ने मोबाइल से खींची फोटो

भंडारिया हनुमान मंदिर में घुसा पैंथर पुजारी ने मोबाइल से खींची फोटो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा

शहर से महज 4 किलोमीटर दूर भंडारिया हनुमान मंदिर परिसर में रविवार रात पैंथर घुस आया। पैंथर मंदिर से सटे कुएं की पाल पर आराम फरमा रहा था। पुजारी हरीश डामोर ने बताया कि रात को 8 बजे के करीब कुएं के पास हलचल हुई। थोड़ा नजदीक जाकर देखा तो पैंथर पाल पर बैठा था। थोड़ी ही देर में पैंथर झाड़ियों में लौट गया।

पैंथर और मेरे बीच की दूरी महज 20 फीट थी लेकिन उसने मुझे नजरअंदाज किया। पैंथर की मोबाइल से फोटो भी खींची लेकिन अंधेरा होने से साफ नहीं आ पाई। पुजारी ने बताया कि पैंथर अक्सर रात में कुएं की पाल पर सुस्ताने आता है।

गौरतलब है कि भंड़ारिया हनुमान मंदिर परिसर जंगल से सटा है। जिससे आए दिन वन्यजीव मंदिर की पहाड़ी तक चले आते हैं। गौरतलब है कि वन्यजीव गणना 2017 में जिले में 32 पैंथर देखे गए थे।

पुजारी ने ली पैंथर की तस्वीर। (लाल गोले में)

खबरें और भी हैं...