पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के दो प्रधानाचार्य सीखेंगे लीडरशिप का पाठ

जिले के दो प्रधानाचार्य सीखेंगे लीडरशिप का पाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| बच्चों को पढ़ाने वाले गुरुजी को भी अब अकादमिक दक्षता, लीडरशिप और मैनेजमेंट के गुर सिखाए जांएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद और अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम के तहत प्रदेश के 50 वरिष्ठ प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में चयनित 50 शिक्षकों में 2 बांसवाड़ा जिले के शिक्षक हैं। इसमें राउमावि मड़कोला मकन के दिनेशचंद्र पंड्या और राउमावि डूंगरा छोटा के कलसिंह डामोर का चयन किया गया है। 30 मई से 8 जून तक कार्यशाला होगी। हर प्रधानाचार्य को 16 जीबी की पैन ड्राइव साथ में रखनी होगी। ताकि लीडरशिप की कक्षा में जो भी पढ़ाया जाएगा उसकी साॅफ्ट कॉपी अपने साथ ले जा सके।

खबरें और भी हैं...