पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आबकारी की टीम ने पकड़े 2 शराब तस्कर, शराब मिलावटी होने की आशंका

आबकारी की टीम ने पकड़े 2 शराब तस्कर, शराब मिलावटी होने की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को दो जगह दबिशें देकर भारी मात्रा में मिलावटी शराब पकड़ी। दल ने मौके से 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

जिला आबकारी अधिकारी हरफूल चंदोलिया ने बताया कि प्रहराधिकारी मंगलाराम के नेतृत्व में टीम ने डांगपाड़ा के लक्ष्मण मसार नाम के युवक को पकड़ तलाशी ली। जिस पर उसके पास मौजूद थेले में 48 पव्वे देसी शराब मिली। जांचने पर शराब मिलावटी पाई गई। लक्ष्मण से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शराब सेमलिया के दिनेश के पास से खरीदकर लाया है।

जिस पर दिनेश के घर तलाशी ली तो वहां से 48 बीयर, 1 पेटी शराब और 48 पव्वे देसी शराब पाई गई। देसी शराब मिलावटी पाई गई है। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं...