पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुस्लिम महासभा और सामाजिक संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

मुस्लिम महासभा और सामाजिक संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. ज्यादती की घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करते शहरवासी।

बांसवाड़ा। ज्यादती की घटनाओं के विरोध में नगर परिषद के सामने से मुस्लिम महासभा सहित कई अन्य समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मौन कैंडल मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोगों ने ऐसे जघन्य मामलों में सख्त कानून बनाने और ज्यादती के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। इसमें मुस्लिम महासभा, सर्व समाज बांसवाड़ा, हम ग्रुप, सर्वधर्म एकता मंच, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, जैन राजनैतिक युवा मंच, केंद्रीय मानव अधिकार संगठन,मुस्लिम यूथ, मुस्लिम अल्पसंख्यक छात्र संगठन, हरि ऊं ग्रुप, बज़्मे सूफी कल्चर,बचपन बचाओ फोर्स, मिशन-73, एससीएसटी छात्र संगठन, केंद्रीय मानव अधिकार संस्था, एबीएलएनएस संस्थान के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। बाद में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान समीर सिंधी, नूरजमा खान पठान, जहूर हुसैन आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...