एक फोन पर उपलब्ध हो सकेगी मोक्षवाहिनी
बांसवाड़ा। मृत्यु के बाद शव को सम्मान मोक्षधाम तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद द्वारा निर्मित करवाई गई मोक्ष वाहिनी बुधवार को लोकार्पित की गई।
इसमें परिजनों के बैठने की सुविधा रखवाई। परिषद के अध्यक्ष विनोद शाह ने बताया कि कभी भी किसी की मृत्यु होने पर एक फोन कॉल पर मोक्ष वाहिनी को संबंधित व्यक्ति के घर भेजा जाएगा। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राजश्री गांधी, जयराज आचार्य,नगर परिषद सभापति मंजूबाला पुरोहित, सत्यनारायण शाह, डॉ.युधिष्ठिर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव संजय गुप्ता ने किया। आभार डॉ.एम पी सिंह राव ने जताया। मोक्षवाहिनी की आवश्यकता होने पर 9414290763, 9414722622, 9769021050 आदि नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।