कंपाउंडर ने कहा- डिप्टी जेलर ने मुझे धमकाया
बांसवाड़ा। जिला केंद्रीय कारागृह के कंपाउंडर फर्स्ट ग्रेड दीपक सिंह ने जेलर पर उन्हें कैदियों से फंसवा देने के आरोप लगाए।
उन्होंने बताया कि जिला कारागृह के उप अधीक्षक बद्री लाल मीणा ने मुझ पर जेल के कैदियों को मादक पदार्थ देने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जो पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं। जेल में ड्यूटी पर जाने के दौरान मुझे पूरी तरह से जांचा परखा जाता है और मुख्य द्वार पर आरएसी के स्टाफ द्वारा तलाशी लेने के बाद ही मुझे अंदर जाने दिया जाता है। जेल का प्रशासन डीएसपी बद्रीलाल मीणा के अधिकार में है, जो कैदियों को से मारपीट कर या उन्हें धमकाकर मुझ पर कुछ भी आरोप लगवा सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने मुझसे पहले कहा था कि वह कैदियों से कहलवा कर उन्हें फंसवा देंगे। कंपाउंडर दीपक सिंह ने इस संबंध में उप महानिरीक्षक कारागृह रेंज उदयपुर और अपने उच्च अधिकारी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय को पत्र भेजकर जानकारी से अवगत करवा दिया है।