कांग्रेस का मेरा बूथ मेरा गौरव संबंधी बैठक 21 को
बांसवाड़ा। कांग्रेस कार्यालय में 21 अप्रेल को सुबह 11 बजे मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की मासिक बैठक रखी गई है। जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने बताया कि बैठक में 26 को उदयपुर में होने वाली संभाग स्तरीय बैठक और 29 अप्रेल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा।