पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राधा कृष्ण मंदिर में कीर्ति स्तंभ की स्थापना 6 से

राधा-कृष्ण मंदिर में कीर्ति स्तंभ की स्थापना 6 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा

शहर के राधा कृष्ण मंदिर तेली समाज के जीर्णोद्धार के तहत नए कीर्ति स्तंभ की स्थापना और रुद्रयज्ञ 6 और 7 मई को होगा। इसमें 6 मई को हेमाद्रि पूजन, मंडप प्रवेश और रुद्र यज्ञ होगा। 7 मई 2018 को सुबह 10 बजे कलश यात्रा, दोपहर 12 बजे कीर्ति स्तंभ स्थापना और हवन की पूर्णाहुति होगी। इस धामिक कार्यक्रम में लालीवाव मठ के महंत हरिओमशरणदास महाराज का सान्निध्य मिलेगा। कलशयात्रा के लिए माता बहनों को साड़ियां उपलब्ध कराई जाएगी।

श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में कीर्तिस्तम्भ तो पहले से है, परन्तु इसका जीर्णोद्धार अप्रवासी कुवैत तेली समाजजन द्वारा लाल पत्थर से बनवाया जा रहा है। इसको लेकर 20 अप्रैल को पं. योगेश जोशी के आचार्यत्व में भूमि पूजन किया जाएगा।धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समाजजनों ने समितियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है।

खबरें और भी हैं...