पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निचला घंटाला में जागरुकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

निचला घंटाला में जागरुकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहीडैम| ग्राम स्वराज अभियान के स्वच्छ भारत दिवस के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंचायत समिति बांसवाड़ा की ग्राम पंचायतों में रैली निकाली गई। निचला घंटाला में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को शौचालयों के उपयोग, उसकी साफ सफाई रखने की जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ डॉ. दलीपसिंह, सचिव प्यारेलाल सैनी समेत सभी पंचायतों में सरपंच, सचिव, वार्डपंच, स्कूल स्टाफ और कर्मचारी शामिल हुए। चला घंटाला में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत रैली निकालते बीडीओ डॉ दलीपसिंह, सचिव प्यारेलाल सैनी समेत ग्रामीण शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...