पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परियोजना में एईएन और जेईएन होने के बावजूद करवाया दूसरेे जेईएन से काम

परियोजना में एईएन और जेईएन होने के बावजूद करवाया दूसरेे जेईएन से काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य अभियंता ने कहा भीखाभाई नहर टूटने के मामले की जांच करवाएंगे

बांसवाड़ा। माही बजाज सागर परियोजना की भीखा भाई सागवाड़ा नहर के 41 किलोमीटर पर टूटने के मामले की जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एमआर डूडी जांच करवाएंगे। भीखा भाई सागवाड़ा नहर के अधिशासी अभियंता खंड कार्यालय में एईएन-जेईएन के होने के बावजूद दूसरे खंड कार्यालय के जेईएन को एईएन का चार्ज दिलवा कर लाखों रुपए के काम करवा लिए गए। जिस पर प्रशिक्षु अवधि वाले जेईएन के साइन एईएन की सील पर करवा लिए गए। इस मामले में माही बांध खंड के सेवानिवृत्त एईएन और सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक की भूमिका काफी संदिग्ध बताई जा रही है, जो अपने चहेते ठेकेदार के नाम से टेंडर खुलवा कर काम करवा रहे हैं। इसमें नाम किसी और का और काम किसी और का वाली स्थिति है।

डूडी बताया कि जिस खंड कार्यालय का जो क्षेत्राधिकार है, उसे वहीं काम करना चाहिए और प्रशिक्षु अवधि के जेईएन को एईएन का चार्ज देकर दूसरे खंड में काम करवाना पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। मुख्य अभियंता ने बताया कि वे वे जांच अधिकारी को बांसवाड़ा और सागवाड़ा भेजेंगे।

खबरें और भी हैं...