पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 वर्षीय बालिका से ज्यादती, आरोपी नामजद

15 वर्षीय बालिका से ज्यादती, आरोपी नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। सदर थाना इलाके की 15 वर्षीय एक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और ज्यादती करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने ने नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में घटना 2 फरवरी की रात 9 बजे की बताई है। जिसमें कोहाला के दिनेश पुत्र नाथू और उसके 2 साथियों पर भगा ले जाने और बाद में ज्यादती करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...