पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ साल बाद साथ दिखाई देंगे रणबीर आैर अजय देवगन

आठ साल बाद साथ दिखाई देंगे रणबीर आैर अजय देवगन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Áअजय देवगन और रणबीर कपूर आठ साल पहले ‘राजनीति’ फिल्म में साथ नजर आए थे। अब एक बार फिर से दोनों के साथ दिखाई देने की चर्चा है। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम लव रंजन टी सीरीज के बैनर तले एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें रणबीर और अजय मुख्य किरदार निभाएंगे। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। एक इंटरव्यू में अजय ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि वे खुश हैं कि रणबीर के साथ काम करने जा रहे हैं। वह बेहद ही टैलेंटेड एक्टर है।

अमिताभ आैर ऋषि कपूर ने कमाल कर दिया : शत्रुघ्न

Áशत्रुघ्न सिन्हा ने ‘102 नॉट आउट’ फिल्म देखने के बाद अमिताभ बच्चन आैर ऋषि कपूर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा है...

‘अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने कर दिया कमाल। ‘102 नॉट आउट’ अच्छी फिल्म है, जिसे समाज के हर वर्ग द्वारा देखा जा रहा है।’ यह फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में बनी हुई है आैर लोग देखने भी जा रहे हैं।

पीठ में दर्द की वजह से परदे से गायब हैं मिथुन

Áमिथुन चक्रवर्ती काफी समय से परदे से गायब हैं। बताया जा रहा है कि मिथुन की पीठ में दर्द है आैर वे दिल्ली में अपना इलाज करवा रहे हैं। कुछ समय पहले वे ठीक हो भी गए थे। ...लेकिन फिर अचानक दर्द शुरू हो गया। इस बीच उन्होंने घर पर आराम भी किया, यहां तक कि लॉस एंजेलिस इलाज करवाने भी गए, लेकिन बात बनी नहीं।

जल संकट पर फिल्म बनाएंगी प्रियंका चोपड़ा

ज ल संकट को लेकर बी-टाउन सेलेब्स खासे चिंतित रहते हैं। आमिर खान जैसी हस्तियां जमीनी स्तर पर ‘पानी फाउंडेशन’ के जरिए महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाके में बड़े लेवल पर काम भी कर रही हैं। शेखर कपूर इस समस्या को लेकर यशराज बैनर के साथ भारी-भरकम बजट की फिल्म भी बनाने वाले थे। आधिकारिक घोषणा भी हुई, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। इस मोर्चे पर प्रियंका चोपड़ा बाजी मार गई हैं। वे अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत जल संकट पर मराठी भाषा में फिल्म बना रही हैं। फिल्म का नाम ‘पाणी’ है। यह फिल्म आदिनाथ कोठारे डायरेक्ट करेंगे। बतौर डायरेक्टर उनकी यह पहली फिल्म है। इससे पहले वे बतौर एक्टर कई मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

ओशो पर बनेगी फिल्म, सुभाष घई कर रहे हैं प्रोड्यूस...

फ्रांस में चल रहे ‘71वें कान फिल्म फेस्टिवल’ में सुभाष घई ने आधात्यमिक गुरु ओशो के जीवन पर फिल्म बनाए जाने की अनाउंसमेंट की है। इंटरनेशनल लेवल पर बनने वाली इस फिल्म का नाम ‘ओशो : अदर साइड ऑफ ओशियन’ तय किया गया है।

अमित कर्ण | मुंबई

अपने जमाने के मशहूर भारतीय आध्यात्मिक गुरु ओशो पर फीचर फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम ‘ओशो : अदर साइड ऑफ ओशियन’ होगा। इस फिल्म को सुभाष घई प्रोड्यूस कर रहे हैं। इंटरनेशनल लेवल पर बनने वाली इस फिल्म की अनाउंसमेंट कान फिल्म फेस्टिवल के इंडिया पवेलियन में मंगलवार को की गई।

‘रंग दे बसंती’ फेम कमलेश पांडे ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। जब उनसे इस फिल्म को लेकर बातचीत हुई तो उन्होंने कहा..., ‘हम एक दशक से इस फिल्म के लिए निर्माता ढूंढ रहे थे, लेकिन जिसके पास भी जाते वह मना कर देता। सभी का यह कहना होता था कि ओशो की जिंदगी पर कौन फिल्म देखना चाहेगा। अब जब कुछ महीनों पहले नेटफ्लिक्स पर अमरीकियों ने ‘ओशो’ पर डॉक्यूमेंट्री बनाई तो अचानक ओशो पर बायोपिक बनाने की सुगबुगाहट तेज हो गई।

कान फिल्म फेस्टिवल में अनाउंसमेंट...

प्रियंका ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है...

This is what I had envisioned when starting @PurplePebblePic...A platform for good stories & new talent. #Paani is special because it’s based on a true story & deals with a very topical issue.Welcome aboard @adinathkothare & team...let’s create something special together!

हम खुशनसीब हैं, जो सुभाष घई बोर्ड पर आ गए। वे इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए राजी हो गए। ओशो की जिंदगी पर हम हिंदी नहीं बल्कि एक इंटरनेशनल फिल्म बना रहे हैं। ठीक रिचर्ड एटनबरो की ‘गांधी’ के तर्ज पर। इसमें इंग्लिश एक्टर बेन किंग्सले ने बापू का रोल प्ले किया था।’

दैिनक भास्कर, बांसवाड़ा, बुधवार, 16 मई, 2018

निर्देशक लक्षेन सुकामेली के साथ सुभाष घई

प्रियंका ने बताया है...,

‘यह फिल्म एक असल कहानी पर आधारित होगी। हम दर्शकों को इनोवेटिव कंटेंट देना चाहते हैं। अपने बैनर से नए लोगों को लॉन्च करना हमारा मकसद है। ऐसी ढेर सारी कहानियां हैं, जो उस दुनिया की हकीकत बयां करती हैं, जहां हम रहते हैं। ‘पाणी’ भी कुछ ऐसी ही है। आदिनाथ कोठारे के साथ काम करने को लेकर हम काफी एक्साइटेड हैं।’

इस कहानी को खासतौर पर महाराष्ट्र के लातूर जिले के सूखा प्रभावित नागदरवाड़ी गांव में सेट किया गया है। यह मराठवाड़ा के सूखा प्रभावित इलाके के तहत आता है। फिल्म में वहीं के एक आम आदमी द्वारा वॉटर क्राइसिस को लेकर किए गए स्ट्रगल को दिखाया जाएगा। डायरेक्टर आदिनाथ कोठारे ने इसमें एक छोटी सी लव स्टोरी भी जोड़ी है। वे इस फिल्म में एक्टिंग करते हुए भी नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में रूचा वैद्य, सुबोध् भावे, किशोर कदम, गिरीश जोशी भी होंगे। ‘ब्योमकेश बख्शी’ फेम रजत कपूर भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

‘ओशो...’ के लिए अल पचीनो को किया गया था अप्रोच

कमलेश पांडे ने आगे बताया, ‘इस फिल्म में ओशो की भूमिका के लिए हमने अमेरिकन एक्टर अल पचीनो को अप्रोच किया था। उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आई थी, पर वे भारतीय एक्सेंट यानी लहजे में बात नहीं कर पाते। इसलिए उन्होंने बड़ी विनम्रता से फिल्म को अस्वीकार कर दिया। बहरहाल ओशो के किरदार के लिए हमारी बात वहां के डस्टिन ली हॉफमैन के साथ भी हो रही है। ओशो में हम किसी इंटरनेशनल स्टार को ही कास्ट करेंगे।’

इतालवी डायरेक्टर लक्षेन करेंगे डायरेक्ट

कमलेश ने कहा..., ‘कान में हॉलीवुड के कई नामीगिरामी स्टूडियो ने भी इस फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए इतालवी डायरेक्टर लक्षेन सुकामेली को बोर्ड पर लाया गया है। नेटफ्लिक्स ने जो डॉक्यूमेंट्री बनाई है, वह पूर्वाग्रह से ग्रस्त है। उसमें ओशो के थॉट्स से ज्यादा कंट्रोवर्सी पर फोकस किया गया है। हम उनसे जुड़ी सच्चाई फिल्म में दिखाएंगे।

मराठीभाषी फिल्म का नाम होगा ‘पाणी’

कान फेस्ट में...

खुद को पिंजरे में बंद करके मल्लिका बोलीं ‘फ्री अ गर्ल’

Á71वें कान फिल्म फेस्टिवल में मल्लिका शेरावत भी गई हुई हैं। रेड कारपेट पर अपीयरेंस के बाद वे इन दिनों वहां लड़कियों के साथ होने वाले अत्याचारों को बंद करने के कैंपेन लॉक मी अप से जुड़ी हैं। दरअसल, यह कैंपेन चाइल्ड ट्रैफिकिंग और प्रोस्टीट्यूशन के खिलाफ काम कर रहा है। कैंपेन के तहत मल्लिका ने खुद को पिंजरे में बंद कर लिया आैर लोगों से गुहार लगाई कि वे उन्हें छुड़वाएं। मल्लिका ने फेस्ट में पहुंचे लोगों को बताया कि दुनियाभर में लड़कियों की तस्करी की जा रही है। हम सबको इस कैंपेन से जुड़कर उनकी मदद करनी चाहिए।

इस कैंपेन को ‘फ्री अ गर्ल इंडिया’ इंटरनेशनल एनजीओ चला रहा है। यह एनजीओ चाइल्ड ट्रैफिकिंग और बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण जैसे अपराधों के खिलाफ काम करता है।

8

खबरें और भी हैं...