पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांसवाड़ा| हैंडबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे गुरुबक्श सिंह

बांसवाड़ा| हैंडबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे गुरुबक्श सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| हैंडबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे गुरुबक्श सिंह उर्फ पप्पी को खिलाड़ियों और खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों ने याद किया। जिला क्रिकेट संघ के तत्त्वाधान में नूतन स्कूल मैदान पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। खेल संगठनों से जुडे़ लोगों ने कहा कि पप्पी ने हैंडबाल खेल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज के युवाओं को उनकी मेहनत से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ सचिव नृपजीतसिंह सुरपुर, अध्यक्ष महेश सराफ, राजकुमारसिंह, पवन जोशी, जावेद खान, अचल मालोत, संजय जैन, अनुराग दवे, भास्कर जानी, सुमित पटेल, मोहम्मद वसी, वर्षा मेहता आदि मौजूद थे। संचालन अकील अहमद ने किया।

आइसलैंड यूनाइटेड फुटबाॅल क्लब की ओर से फुटबाल यूथ लीग का आगाज

बांसवाड़ा| आइसलेंड यूनाइटेड फुटबाल क्लब की ओर से फुटबाल यूथ लीग की शुरुआत मंगलवार को अंकुर स्कूल में की गई। यह लीग 17 जून तक चलेगी। संस्था के प्रसंग सराफ ने बताया कि मुकाबले इसी स्कूल के खेल मैदान पर होंगे। क्लब के सीईओ श्रेय उपाध्याय ने बताया कि इसके लिए अंडर 13 और 16 की 12 टीमें घोषित की गई है।

खबरें और भी हैं...