बांसवाड़ा| दुकान पर कब्जा करने की नियत से शटर का
बांसवाड़ा| दुकान पर कब्जा करने की नियत से शटर का ताला तोड़ सामान चुराने और दुकान मालिका को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने 4 जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कॉमर्शियल कॉलोनी निवासी सुनील अग्रवाल ने शहर निवासी इकबाल, प|ी सईदा और दोनों बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल शैतानसिंह ने बताया कि सुनील ने दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी कस्टम चौराहे के समीप उसकी किराए की एक दुकान है जिस पर कब्जा करने की नियत से 12 मई को इकबाल अपने बच्चों को साथ लेकर ताला तोड़कर दूसरा ताला लगा दिया। और दुकान शटर पर फर्म का नाम भी बदल दिया।