बांसवाड़ा के धामनिया स्कूल के बच्चों को दुर्गावाहिनी ने बांटी चप्पलें
बांसवाड़ा| राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल धामनिया के 60 जरूरतमंद बच्चों को दुर्गावाहिनी की सदस्याओं ने चप्पलें बांटी। अध्यक्षा रोजी केडिया ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों स्कूल आने जाने के दौरान पैर जले नहीं इसलिए चप्पलें पहनाई गई। संस्थाप्रधान रेखा कंसारा ने दुर्गावाहिनी की पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए स्कूल की शैक्षिक गतिविधियां बताई। दुर्गावाहिनी की सदस्याओं ने बच्चों को पक्षी और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पौधरोपण और उसकी सुरक्षा करने की शपथ दिलाई। इस दौरान स्कूल की कलावती साल्वी, कुसुम पंड्या समेत स्टाफ और दुर्गावाहिनी की सदस्याएं मौजूद रही।