बांसवाड़ा | वागड़ पर्यावरण एवं उपभोक्ता संरक्षण संस्था के अध्यक्ष
बांसवाड़ा | वागड़ पर्यावरण एवं उपभोक्ता संरक्षण संस्था के अध्यक्ष निर्मल दोसी ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक और माध्यमिक को ज्ञापन देकर निजी स्कूलों में राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल और एनसीईआरटी की किताबों से ही अध्ययन-अध्यापन कराने के बंदोबस्त करने की मांग की है। दोसी ने ज्ञापन में बताया कि सरकार के आदेश और निजी स्कूलों द्वारा इस बारे में शपथ पत्र देने के बावजूद निजी स्कूल मनमाने प्रकाशकों की महंगी किताबें लेने के लिए अभिभावकों को विवश कर रहे हैं।