पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांसवाड़ा| जिले में पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध ढाबों

बांसवाड़ा| जिले में पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध ढाबों

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| जिले में पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध ढाबों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की पोल गोपालपुरा गांव की महिलाओं ने कलेक्टर के सामने खोली।

लोहारिया थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुरा की बंजारा समाज की महिलाएं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और अवैध शराब के ढाबों के कारण घर में अा रही समस्याओं से अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि लोहारिया पुलिस की ओर से ढाबों वालों से हफ्ते लिए जा रहे हैं। अवैध शराब के ढाबे बंद करने के कार्रवाई तो पुलिस ने की, लेकिन इसके साथ ही इन ढाबों वालों को खेतों में शराब बेचने की हिदायत दी। ढाबे बंद होने के बाद खेतों में शराब बेची जा रही हैं, जहां गोपालपुरा गांव के पुरुष शराब पीते हैं। जिसका असर घर का गुजारा करने और बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है।

बच्चों को पढ़ाई के बजाय काम पर भेजने की जिद
महिलाओं ने बताया कि शराब के नशे के कारण उनके पति आए दिन घरों में झगड़े करते हैं। बच्चों को पढ़ाई करने स्कूल भेजते हैं तो वो उन्हें काम पर भेजने को कहते हैं ताकि कमाकर लाए तो शराब पीने में कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे तो नौकरी कैसे करेंगे। शराब की लत ऐसी पड़ गई है कि पैसे नहीं होने पर घर में पड़े अनाज को बेचकर शराब पीते हैं। जिससे घर का गुजारा नहीं होता। करीब 10 से अधिक महिलाओं ने कलेक्टर भगवती प्रसाद से खेतों में बिक रहीं शराब को पूरी तरह से बंद करने की गुहार लगाई। इस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं एसपी ने भी महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश पहली बार नहीं बल्कि दो पहले कलिंजरा थाना क्षेत्र के कई गांवों की महिलाएं अपना विरोध जता चुकी हैं, जिसके बाद जिले भर में पुलिस ने ढाबों पर कार्रवाई शुरू की।

खबरें और भी हैं...