दैनिक भास्कर और न्यू उत्सव फाउंडेशन का साझा अभियान
नगर परिषद के बाहर आज शाम को होगा सकोरा वितरण
बांसवाड़ा। दैनिक भास्कर और न्यू उत्सव फाउंडेशन के साझे प्रयासों से चलाए जा रहे पक्षी बचाओ -सकोरा वितरण अभियान के तहत शनिवार शाम 6 बजे नगर परिषद के बाहर सकोरे बांटे जाएंगे। न्यू उत्सव फाउंडेशन के हितेश पटेल ने बताया कि भीषण गर्मी में परिंदों के लिए दाना-पानी और छाया के लिए घोंसले भी मुहैया करवाए जाएंगे। सामाजिक सरोकारों के साथ पक्षियों के संरक्षण-संवर्धन के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में शनिवार को नगर परिषद के बाहर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक अमरसिंह गोठवाल सकोरा वितरण करेंगे।
न्यू उत्सव फाउंडेशन के हितेश पटेल ने बताया कि गुजरात राज्य के मोरबी क्षेत्र से सकोरे खास तौर से बनवा कर लाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार दस हजार सकोरे बांटने का लक्ष्य है। इसके लिए समय-समय पर स्थान,दिनांक और समय की घोषणा कर सकोरे वितरित किए जाएंगे।
परिंदों की प्यास बुझाने आज भी बांटेंगे सकोरे