डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आज छात्रावासों से प्रभात फेरी निकालेंगे
बांसवाड़ा | डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शनिवार को जिलास्तरीय कार्यक्रम होंगे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि डॉ. अंबेडकर की जयंती पर छात्रावासों में सुबह 7.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद 8 बजे अंबेडकर सर्किल पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।