सेरेमोनियल परेड 16 को, पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान
भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा
जिला पुलिस की ओर से पुलिस दिवस समारोह 16 अप्रैल शाम 7 बजे पुलिस लाइन में होगा।
इसमें उत्तम पुलिस सेवा चिह्न के लिए सर्विस रिकॉर्ड के आधार पर चयनित पुलिसकर्मियों का सम्मान होगा। इसके बाद पुलिस लाइन में सेरेमोनियल परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के प्रतिभाशाली बच्चों काे भी नवाजा जाएगा। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होगी। एसपी कालूराम रावत ने बताया कि कार्यक्रम में हैड कांस्टेबल अमरसिंह, करणसिंह, कांस्टेबल मगनलाल, नागेंद्र कुमार, भूलसिंह, देवेंद्रपालसिंह, देवेंद्रसिंह, सज्जनसिंह, लेखाराम का सम्मान होगा।