बड़वी के पास सड़क हादसे में मरने वाले दो में से एक युवक की शिनाख्त नहीं
बांसवाड़ा| शहर के करीब बड़वी गांव में सोमवार शाम ऑटाे रिक्शा-बाइक की भिड़ंत में हुई दो जनों की मौत के बाद दूसरे दिन एक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस उसे श्रमिक मान रही है, भूंगड़ा क्षेत्र के गांवों तक उसके फोटो भेजकर पहचान कराने के प्रयासों पर भी शाम तक कोई नतीजा नहीं मिल पाया।
थानाधिकारी बीएल बुनकर ने बताया कि अब तक की पड़ताल सेे सामने आया कि हादसा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ, जिससे ऑटो-रिक्शा बेकाबू होकर टकराने के बाद पलटा। इससे कटियाेर निवासी राजू पुत्र मनजी और एक अन्य युवक की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों समेत 10 जने घायल हुए थे।